प्रत्येक प्रदेश वासी की सुरक्षा आपकी सरकार की प्राथमिकता है, योगी आदित्यनाथ जी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के के किसानों और सभी प्रदेश वासियों को किया सम्बोधित ओर कहा कि……

प्रिय प्रदेश वासियों,

  1. प्रदेश में कई जनपदों से आंधी-बारिश, ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है। किंतु चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक प्रदेश वासी की सुरक्षा आपकी सरकार की प्राथमिकता है।

 

आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात से प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को क्षेत्र का सर्वे कर पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

 

जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही, अधिकारियों को वर्तमान में गतिमान गेहूं की सरकारी खरीद के दृष्टिगत मंडियों सहित सभी खरीद केंद्रों पर गेहूं के सुरक्षित भंडारण का पूरा ध्यान रखने एवं फसलों के नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही हो सके।

 

अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था प्राथमिकता पर करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड (PoP) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में हुई शामिल ।

Buzz4 Ai

राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड (PoP) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में हुई शामिल ।