लाइव देवभूमि भारत संवाददाता-चमोली
ब्रेकिंग: उत्तराखंड के चमोली जिले की नीती घाटी को जोड़ने वाले मलारी–नीती मार्ग पर तमक नाले का वैली/बेली ब्रिज तेज जलसैलाब में बह गया। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है। इससे सीमांत क्षेत्र के कई गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है।
इस घटना में BRO का एक वाहन और उसका चालक/जवान लापता बताया जा रहा है। NDRF, SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें खोज एवं राहत कार्य में जुटी हैं।
नीती घाटी में कुदरत का कहर—तमक नाला उफान पर, पुल धराशायी; BRO जवान लापता, कई गांवों का संपर्क प्रभावित”










