लाइव देवभूमि भारत संवाददाता-देहरादून
आज अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार जनरलिस्ट संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ के प्रदेश कार्यालय देहरादून उत्तराखंड पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक/प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड *रवि पंवार* को सम्मानित किया गया। इस स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए संगठन का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

इसी अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार जनरलिस्ट संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अकील खान जी को अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया।
हमें पूर्ण विश्वास है कि अकील खान जी अपने अनुभव और सक्रियता से किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्ग की आवाज़ को मीडिया के माध्यम से और अधिक मजबूती के साथ देश-दुनिया तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री संजीव दांगी जी एवं युवा जिला अध्यक्ष मेरठ श्री आकाश चौधरी जी भी उपस्थित रहे।
संगठन का संकल्प स्पष्ट है—किसानों के अधिकार, सम्मान और न्याय की आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से उठाना और संगठन को निरंतर सशक्त बनाना।
जय जवान • जय किसान 🇮🇳🌾
अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ जिंदाबाद ✊










