लाइव देवभूमि भारत संवाददाता-मुज्जफर नगर यूपी
अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन की भौरा खुर्द में विशाल किसान सभा, सैकड़ों किसानों ने ग्रहण की सदस्यता
मुज़फ्फरनगर। आज ग्राम भौरा खुर्द, जिला मुज़फ्फरनगर में राजीव मुखिया जी के आवास पर अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन की एक विशाल किसान सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा की अध्यक्षता चौधरी निरंजन सिंह जी ने की।
सभा को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय संयोजक रवि पंवार ने संगठन की विचारधारा, उद्देश्य एवं किसानों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनोद तोमर, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र पंवार, राष्ट्रीय महासचिव संजीव डांगी, शामली जिला अध्यक्ष सुबोध पंवार, केंद्रीय कमेटी सदस्य सूरजबीर हुड्डा, कैप्टन विनोद दांगी, सचिव अशोक कुमार, मेरठ मंडल अध्यक्ष ओमवीर तोमर, राष्ट्रीय सलाहकार चंद्रवीर बालियान, राष्ट्रीय संयोजक युवा मोर्चा राजीव मुखिया, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष सहदेव बालियान, युवा जिला संयोजक मुज़फ्फरनगर राहुल बालियान, युवा जिला महासचिव मुज़फ्फरनगर कुलदीप बालियान, युवा जिला महासचिव हरिद्वार सुशील कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बुढ़ाना अशोक कुमार एवं विधायक योगी खोखर सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त रविन्द्र बालियान, जितेन्द्र सिंह, रामबीर सिंह, सुमित, मास्टर पवन सिंह, सतेंद्र फौजी, निटु मुखिया, डॉ. रोहताश, सहंस्राल, ओम्बीर फौजी, सतीश मुखिया माजरा, बिल्लू जैतपुर, रोहित, ओमपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, कृष्णपाल, राजेन्द्र लोटी, प्रमोद मुखिया, सुरेंद्र सिंह, जोगेन्द्र मुखिया, राजकुमार माजरा, राजेन्द्र कश्यप, सतबीर कश्यप, डॉ. इलियास, अरविंद शर्मा सहित सैकड़ों किसान एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सभा के दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के साथ मिलकर किसान हितों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
सभा में किसानों की एकजुटता, संगठन के विस्तार तथा किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।










