आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को भारतीय किसान यूनियन प्रधान उत्तराखंड ने प्रदेश सचिव पंकज बिष्ट के प्रतिष्ठान में देहरादून तथा प्रदेश के पदाधिकारी के साथ मिलकर ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार जी ने बताया कि आजादी के बाद हमारे देश को एक मजबूत आधार देने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में बनी संविधान सभा ने एक ऐसा संविधान तैयार किया जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लिए एक मजबूत नींव बन सका।

हमारे संविधान ने हमें समानता न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार दिया। युवाओं को दिए गए संदेश में उन्होंने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है हमारी उम्मीद है आपसे हैं आप सभी को देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी है आपको शिक्षित होकर कौशल विकसित करके और नई तकनीक को अपनाकर देश को आगे बढ़ाने में मदद करनी है। नई विकसित कृषि तकनीक से देश के किसानों को तकनीकी रूप से मजबूत करना है। आपको देशभक्ति की भावना से बहुत-बहुत होकर देश की सेवा करनी है











