जबरदस्ती किसानों से कराया गया शंभू खनोरी बॉर्डर खाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने निर्ममता से किसानों से शंभू, खनोरी बॉर्डर खाली कराया किसान पिछले 13 महीने से अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे थे।

 

पंजाब पुलिस ने 13 महीने से बंद हरियाणा पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर खोल दिया है आंदोलन कर रहे किसानों को भी जबरदस्ती हटा दिया गया है इससे पहले किसने और केंद्र सरकार के बीच 7वी वार्ता बेनतीजा रही इसमें किसान नेता समेत कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, और प्रहलाद जोशी शामिल हुए मीटिंग में पंजाब सरकार ने किसानों को बॉर्डर खाली करने को कहा ,लेकिन किसान नहीं माने अपनी मांगों पर अड़े रहे बैठक के बाद किसान नेता सरवन पंधेर और जगजीत डल्लेवाल समेत 200 लोगों को हिरासत में लिया गया।

आस पास सभी जगह इंटरनेट सेवा भी बंद है

बिना किसी नोटिस के किया गया बुलडोजर  एक्शन।

ये थी किसानों की प्रमुख मांगे..

1. सभी फसलों की MSP पर खरीद की गारंटी का कानून बने।

2. डॉ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो।

3. डीएपी खाद की कमी को दूर किया जाए।

4. किसान ,खेत मजदूर का कर्ज माफ हो और उनके लिए पेंशन की व्यवस्था की जाए।

5. भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए।

6. लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा हो।

7. मुक्त व्यापार समझौता पर रोक लगाई जाए।

8. किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले।

9. विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किया जाए।

10. मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम और ₹700 की दिहाड़ी दी जाए।

11. नकली बीज, कीटनाशक दवाइयां व खाद वाली कंपनियों पर कड़ा कानून बनाया जाए।

12. मिर्च, हल्दी एवं अन्य मसाले के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाए।

13. संविधान की पांचवी सूची को लागू कर आदिवासियों की जमीनों की लूट बंद की जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai