लाइव देवभूमि भारत: हल्द्वानी उत्तराखंड समाचार
कुस्थ आश्रम, मोटीनगर में जरूरतमंदों को कंबल वितरण
हल्द्वानी। आज दिनांक 21 दिसंबर को कुस्थ आश्रम, मोटीनगर, हल्द्वानी में समाज सुधार सेवा समिति, उत्तराखंड द्वारा एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे 30 जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम का आयोजन समाज सुधार सेवा समिति, उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समिति की कोषाध्यक्ष खष्टी,भूपेश जोशी, गिरीश बिष्ट, पल्लवी वर्मा, इशिता, रिशिता, शीला राणा, नेहा, रजनी बिष्ट, ममता, आशा, मोनिका, सुरेश, हीरा एवं अन्नू सती ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना समिति का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। आश्रम के निवासियों ने इस मानवीय पहल के लिए समिति का आभार व्यक्त किया।
⸻









