भाकियू प्रधान के होली मिलन समारोह में शामली पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय किसान यूनियन प्रधान के संगठन मंत्री (यूपी) शिवा मलिक के यहां गांव डांगरोड जिला शामली में आयोजित होली मिलन समारोह में भाकियू प्रधान एवं क्षेत्र के सम्मानित किसानों के साथ बढ़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह को मनाया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेश प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी भूदेव सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशपाल राठी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहित ढाका, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजेंद्र सिंह पंवार,

प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रवि पंवार, प्रदेश प्रवक्ता यूपी कुलबीर सिंह, प्रदेश महासचिव यूपी अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष मेरठ आजाद ठाकुर, मंडल संरक्षक मेरठ ठाकुर किरणपाल सिंह, जिला अध्यक्ष मेरठ प्रदीप फौजी, जिला अध्यक्ष शामली सरदार सत्येंद्र सिंह, ग्राम भविष्य प्रधान हरेंद्र जावला, रविंद्र प्रधान सुन्ना, डॉ जवाहर सिंह, जय कुमार प्रधान जी और देवेंद्र मलिक के साथ बहुत सारे भारतीय किसान यूनियन प्रधान के पदाधिकारी और क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

समारोह की अध्यक्षता सरदार जरनैल सिंह तथा संचालन प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजेंद्र सिंह पंवार ने किया।

इस अवसर पर सभी लोगों ने एक साथ मिलकर समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए प्रयास करने का निश्चय किया।

और देश के किसान और मजदूर भाइयों की समस्याओं के लिए एक मंच से आवाज उठाने का प्रण लिया व भारतीय किसान यूनियन प्रधान की किसान ओर मजदूरों के लिए हर लड़ाई में साथ देने का वादा किया।

होली मिलन में पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार जी ने उत्तराखंड की तरफ से सबको होली की शुभकामनाओं के साथ-साथ यूनियन को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र के लोगों से साथ देने का अनुरोध किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool