तुर्की से सेब का आयात तुरंत बंद करें सरकार, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड भाकियू प्रधान रवि पंवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाइव देवभूमि भारत संवाददाता:देहरादून 

 

आज देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड भाकियू प्रधान रवि पंवार जी से उत्तराखंड में सेब की खेती की संभावनाओं के बारे में चर्चा हुई। और तुर्की से सेब आयात पर रोक लगाने का प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से तुर्की से सेब का आयात बंद कर देना चाहिए।

जो भी देश, देश विरुद्ध गतिविधियों में शामिल है उन सभी देशों से हिंदुस्तान को व्यापार बंद करना पड़ेगा। और हमारे देश में जहां-जहां की जलवायु सेब की खेती के लिए उपयुक्त है वहां के किसानों को सेब की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिन भी संसाधनों की जरूरत किसानों को है वह मुहैया कराई जाए, सब्सिडियों को तरीके से लागू किया जाए, उत्तम बीजों की व्यवस्था करे। सरकार अगर किसानो की मदद करने पर आ जाए तो देश का किसान तो मिट्टी में सोना भी उगा सकता हैं।

 

हमारे उत्तराखंड की जलवायु बहुत उपयुक्त है सेब की खेती के लिए प्रदेश सरकार अगर स्थानीय निवासियों के साथ सेब की खेती का प्रशिक्षण अभियान अच्छे तरीके से शुरू करें, तो उत्तराखंड में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं है

उत्तराखंड की जलवायु और ऊंचाई सेब की खेती के लिए उपयुक्त है, जिससे यह एक महत्वपूर्ण कृषि उद्यम बन सकता है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में कुमाऊं में बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत तथा गढ़वाल में रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, ओर पौड़ी में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं ।

राज्य सरकार को बाजार में स्थानीय सेब को बढ़ावा देने के तरीकों की भी खोज करनी चाहिए, विशिष्ट पैकेजिंग की तकनीक विकसित करनी चाहिए। भंडारगृहो की समुचित व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। नई तकनीक से उत्तम बीजों की व्यवस्था कर ऐसी प्रजाति विकसित की जाएं जो जलवायु परिवर्तन के प्राकृतिक प्रभावों का सामना कर सके।

उत्तराखंड में किसानों को बेहतर बाजार सम्पर्क, तकनीकी ज्ञान और सहायता अगर सरकार उपलब्ध करादे तो उत्तराखंड का किसान सेब उगाने के लिए जी जान से मेहनत करेगा ऐसा मुझे विश्वास है।

और हम अपने प्रदेश के सभी किसानों के साथ जी जान से खड़े हैं। जितना भी हमारे संगठन के लोगों से हो पाएगा, हम प्रदेश के किसानों को सेब उत्पादन में सहयोग करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भाकियू प्रधान उत्तराखंड द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,किसानों के मसीहा ,भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123 वी जयंती पर चौधरी चरण सिंह चौक शिमला वाईपास रोड, देहरादून पर चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Buzz4 Ai

भाकियू प्रधान उत्तराखंड द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,किसानों के मसीहा ,भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123 वी जयंती पर चौधरी चरण सिंह चौक शिमला वाईपास रोड, देहरादून पर चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।