भाकियू प्रधान उत्तराखंड द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,किसानों के मसीहा ,भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123 वी जयंती पर चौधरी चरण सिंह चौक शिमला वाईपास रोड, देहरादून पर चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाइव देवभूमि भारत संवादाता देहरादून उत्तराखंड

आज 23 दिसंबर 2025 को चौधरी चरण सिंह चौंक शिमला बाय पास रोड, देहरादून पर भारतीय किसान यूनियन प्रधान द्वारा सर्व समाज के साथ राष्ट्रीय किसान दिवस पर “भारत रत्न” ओर पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार चो. चरण सिंह जी की 123वी जयंती को मनाया गया।

अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड भाकियू प्रधान रवि पंवार ने बताया कि चौधरी चरण सिंह जी का जन्म 23 दिसंबर 1902 को नूरपुर (हापुड़) में हुआ वे भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा थे, जिन्होंने अपना जीवन ग्रामीण उत्थान और सादगी को समर्पित किया उनका जीवन एक साधारण किसान परिवार में शुरू हुआ, उन्होंने कानून की पढ़ाई की। वे गांधीजी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम में कूदे पड़े और बाद में भूमि सुधारों व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कानून लाए, उन्हें गत वर्ष भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
पंवार जी ने बताया कि उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से कानून (LL.B) की डिग्री प्राप्त की और गाजियाबाद में वकालत शुरू की। गांधीजी के प्रभाव में आकर नमक सत्याग्रह जैसे आंदोलनों में भाग लिया और कई बार जेल गए।
उन्होंने 1937 में विधानसभा चुनाव जीता और भूमि सुधारों के लिए काम किया, खासकर ज़मींदारी उन्मूलन और जोत अधिनियम लागू किए।
वो दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने (1967 और 1970 में)।
चौधरी चरण सिंह जी’किसानों के चैंपियन’ के रूप में जाने जाते थे, जिन्होंने हमेशा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दी। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में ग्रामीण विकास के लिए नाबार्ड (NABARD) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।ज़मींदारी उन्मूलन’ जैसी कई किताबें और पुस्तिकाएं लिखीं।
2024 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
चौधरी चरण सिंह जी सादगी, ईमानदारी और ग्रामीण परिवेश के प्रति गहरा लगाव उनके जीवन का मूल मंत्र था।
चौधरी चरण सिंह जी ने 29 मई 1987 को अपने निवास पर नई दिल्ली पर अंतिम सास ली ।वह भारत के किसान राजनेता एवं पाँचवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने यह पद 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक संभाला।
हम उन्हें नमन करते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भाकियू प्रधान उत्तराखंड द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,किसानों के मसीहा ,भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123 वी जयंती पर चौधरी चरण सिंह चौक शिमला वाईपास रोड, देहरादून पर चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Buzz4 Ai