लाइव देवभूमि भारत संवादाता बिजनौर
बिजनौर – सुआहेडी में आयोजित संयुक्त किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कृषि आयात,किसान के हित में नहीं है। इससे किसान और खेती बर्बाद होने का खतरा है।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुण्डेट ने अध्यक्षता की।
भाकियू प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। भाकियू प्रधान के तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अनेक किसान संगठनों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। वरिष्ठ समाजसेवी अनुज मलिक, सुन्दरपुर ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। पउप्र युवा प्रदेश प्रभारी राकेश चौधरी ने आभार व्यक्त किया। सिंगर प्रियम वालिया ने किसानों पर गीत सुनाया।

भाकियू प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान के संचालन में सम्पन्न सम्मेलन में भाकियू वेलफेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सोमदत्त शर्मा, राजस्थान से महिला किसान नेता बुद्धि देवी , भाकियू खालसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार रजिन्दर सिंह, भाकियू हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. साजिद अली, किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार, भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, भाकियू सामाजिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भोले, उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रवि पंवार, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी,प्रदेश प्रमुख महासचिव उत्तराखंड मुकेश बिष्ट, अशोक चौधरी,जिला अध्यक्ष नैनीताल पी एस राणा, जिला उपाध्यक्ष देहरादून जगदीप सिंह, जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर हरजीत सिंह ओर उत्तराखंड के जिले से आए हुए बहुत सारे पदाधिकारी,

प.उप्र के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम सिंह , कानपुर से पूर्वी उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय कटियार, नीरज दांगी व कमलदीप, हरियाणा से किसान नेता कैप्टन मान सिंह दलाल, अतर सिंह कादियान, प्रदीप हुड्डा व वेदपाल हुड्डा, खाप चौधरी मित्र पाल मलिक, महिला किसान नेता एड. रीता भुईयार, एड. मेघना, भारती देवी, श्रीमति फिरोजा आदि ने सम्बोधित किया।
सम्मेलन के सफल आयोजन में चौ. भूदेव प्रधान, चौ. रोहिताश सिंह, संजीव दांगी , यशपाल राठी, आकाश डबास, भूपेश चौधरी, सरदार निरवैर सिंह, हेमेंद्र धनखड़, अरूण चौधरी, रामोद कुमार, एड. राजकुमार, ईश्वर सिंह चाहल, एड तुषार, संजीव दहिया, अरूण कुमार, अवनीश कुमार, मोहित ढाका, विकित कुमार, नर्वेन्द्र राठी, जावेद राईन, प्रदीप फौजी, आजाद ठाकुर, चौ शीशपाल सिंह, बाबर अली, नीरज बालियान, ज्ञान चंद प्रजापति, भूरे सिंह, बानवीर सिंह, अंकित कुमार, अनीस प्रधान, हसीन जैदी, भूपेन्द्र चाहल, खेवेन्द्र सिंह, कावेन्द्र सिंह, अनुज कुमार, भूरे सिंह, देव जिंघाला आदि का योगदान रहा। भाकियू प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान ने किसानों व किसान संगठनों और भाकियू प्रधान के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।।








