लाइव देवभूमि भारत संवाददाता हल्द्वानी
दिनांक 15/05/2025 को नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल जी की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन(प्रधान) के जिला कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष नैनीताल के आवास हल्द्वानी पर सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन कांडपाल जी एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव संगठन श्री मुकेश बिष्ट एवं पहाड़ी आर्मी सशक्तिकरण अभियान के संयोजक श्री विनोद शाही जी थे।

आज बैठक का मुख्य उद्देश्य पहाड़ों मै किसानों की दुर्दशा पर चर्चा हुई।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन कांडपाल जी ने कहा की पहाड़ों के किसानों की हमेशा शासन प्रशाशन स्तर से उपेक्षित व्यवहार रहा है। इनको प्रदेश स्तर से जो भी योजना से रहती है उसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। सारे देश के किसानों की ऋण माफ होता है। यहां किसानों को किसी भी प्रकार का ऋण उपलब्ध नहीं हो पाता है। तो माफ कहां से होगा ।
पहाड़ के किसानों की समस्या आज उत्तराखंड के अलग होने के बाद भी जस की तस है। किसी भी प्रदेश की सरकार ने इस समस्या का संज्ञान कभी नि लिया अब पहाड़ों के किसानों को संगठित करके राज्य वासियों को आंदोलन करने का आह्वाहन किया है।श्री विनोद शाही जी ने कहा कि पहाड़ी हिंदुओं का जब तक एकीकरण नहीं होता तब तक किसानों की लड़ाई सही तरीके से नहीं हो पाएगा। पहाड़ी किसानों की लड़ाई को पहाड़ी सशक्तिकरण को सही तरीके से क्रियान्वयन की जरूरत है।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष नैनीताल राजेन्द्र कांडपाल ने कहा कि पहाड़ी किसानों की लड़ाई को अब धरातल पर उतरने का सही समय आ गया है। सरकारी योजनाओं में किसानों की सीधी भागीदारी सरकार को सुनिश्चित करनी चाहिए, सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को मिले ऐसी व्यवस्था सरकार को करनी पड़ेगी तभी प्रदेश का किसान खुशहाल और संपन्न हो सकता है।

बैठक में जिला सचिव विनय तिवारी, गौरव गोस्वामी, भगवंत सिंह राणा, पंकज आर्य, राजेंद्र बिष्ट, सूरज मेहरा, हरीश बिष्ट, कमलेश खंडूरी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।










