भाकियू प्रधान प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रवि पंवार के पिताजी कि अचानक स्वर्गवासी होने से पूरे भारतीय किसान यूनियन प्रधान परिवार में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाइव देवभूमि भारत संवाददाता देहरादून

31 मई 2025 को भाकियू प्रधान के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रवि पंवार जी के पिता विक्रम सिंह पंवार जी के अचानक स्वर्गवासी होने से पूरे भाकियू परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, सूत्रों के अनुसार कल सुबह अचानक ही हृदय गति रुकने से देहरादून में उनका देहावसान हो गया।

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम क्रिया के लिए देहरादून से उनके पैतृक स्थान एलम,जिला शामली, उत्तर प्रदेश ले जाया गया। जहां परिवार, रिश्तेदारों, यूनियन से जुड़े लोगों और गांव समाज के लोगों के साथ उनकी अंतिम क्रिया सम्पन्न हुई।

ग्रामवासियों के अनुसार स्वर्गीय चौ.विक्रम सिंह पंवार बहुत ही शांत प्रवृत्ति के सुलझे हुए सामाजिक व्यक्ति थे, गांव में उनकी बहुत स्वच्छ छवि थी।क्षेत्र ओर समाज के लोगों की भलाई के लिए उन्होंने बहुत सारे काम किए है , समाज में उन्हें उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

शोकाकुल परिवार में उनकी पत्नी हरबिरी देवी, भाई मांगे राम, भतीजे महक सिंह, सहदेव पंवार, बिजेंद्र पंवार पुत्र रवि पंवार, पुत्र उपेंद्र उर्फ अनुज पंवार, विकाश पंवार (भतीजा), पुत्री गीता एवं सारे नाते, नातिन पौत्र एवं पौत्रियों सहित पूरे परिवार ने उनके असमय जाने पर बहुत दुःख व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai