लाइव देवभूमि भारत संवाददाता लखनऊ
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि
माँ भारती की सेवा हेतु संकल्पित हमारे ‘अग्निवीर’ राष्ट्र की अमूल्य निधि हैं।
04 वर्ष की सेवा के उपरांत उनके ससम्मान समायोजन के लिए Government of UP ने पूर्व अग्निवीरों को राज्य की पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने एवं आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।
अग्निवीरों को 20% आरक्षण की व्यवस्था देने वाला देश का प्रथम राज्य बने उत्तर प्रदेश में यह आरक्षण पुलिस आरक्षी, पीएसी, घुड़सवार आरक्षी एवं फायरमैन की सीधी भर्ती में लागू होगा।
प्रशिक्षित, अनुशासित और समर्पित पूर्व अग्निवीर अब ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि में सहभागी बनेंगे।










