देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे भाकियू प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान जी ओर समस्त राष्ट्रीय टीम का देहरादून में हुआ जोरदार स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाइव देवभूमि भारत संवादाता, देहरादून:

आज भारतीय किसान यूनियन प्रधान देहरादून उत्तराखंड के जिला नियुक्ति समारोह में भाकियू प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान जी अपनी समस्त टीम के साथ होटल केनिल स्टार रिश्तना पुल हरिद्वार रोड देहरादून पर पहुंचे। जहां पहले डोईवाला टॉल प्लाजा पर सम्पूर्ण राष्ट्रीय टीम का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड भाकियू प्रधान रवि पंवार जी प्रदेश ओर देहरादून के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

तत्पश्चात सभा स्थल पर पहुंचे जहां पर जहां पर प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रवि पंवार जी , प्रदेश प्रभारी डी एस रावत जी ओर प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारियों द्वारा देहरादून जिले की कार्य करने की घोषणा की गई दिन में निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की गई।

जिला अध्यक्ष देहरादून राज चौधरी, मुकेश जोशी, मोहम्मद शाहनवाज, विनीत कुमार अनिल राणा रमेश दत्त चमोली, सुरेंद्र रणकोटीतथा सुधीर तोमर जिला महासचिव देहरादून, जगदीप सिंह आर्यन राजौरी मोहम्मद अहसान महेश पेटवाल राजेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष देहरादून, मोहम्मद आदिल मोहम्मद जावेद पुनीत कुमार मोहित मेहरा मोहम्मद सलमान गजेंद्र कुमार मोहम्मद शाकिर अंकित सोनकर सुरेंद्र को जिला सचिव देहरादून, डॉ मयंक अवस्थी को जिला प्रवक्ता देहरादून की जिम्मेदारी दी गई। इसी के साथ प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दीपक राजपूत को प्रदेश महासचिव उत्तराखंड बनाया गया।

प्रदेश में मातृशक्ति का सशक्तिकरण करते हुएप्रदेश प्रभारी डी एस रावत द्वारा निशा सैयद को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड तथा हेमा यादव जी को मंडल अध्यक्ष कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई।

इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान जी राष्ट्रीय प्रभारी ईश्वर सिंह चहल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश सिंह राष्ट्रीय संरक्षक भूदेव जी मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष भूपेश चौधरी जिला अध्यक्ष बिजनौर हेमेंद्र धनकड़, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दहिया जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी, मेरठ जिला अध्यक्ष प्रदीप फौजी,प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित ढाका जी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड डी एस रावत जी,जिला अध्यक्ष देहरादून राजकुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह भंडारी प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, सुशील मालिक,मनजीत सिंह पंवार, सृजन बधानी,संजीव पंवार , प्रवीण फारासी, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाल मंडल महासचिव रघुवीर प्रसाद चमोली सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें