लाइव देवभूमि भारत संवाददाता-देहरादून, उत्तराखंड
अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा देहरादून निवासी रवि पंवार जी को अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन का अंतरराष्ट्रीय संयोजक बनाया गया, वह भारत और भारत के बाहर सभी देशों में अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन को विस्तार देने का कार्य करेंगे। आज देहरादून में पत्रकारों बातचीत में उन्होंने कहा कि
आभार नहीं, यह मेरे लिए एक संकल्प है।
केंद्रीय बोर्ड द्वारा मुझे अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ में अंतर्राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व सौंपने के लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
मैं शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूँ कि इस विश्वास और सम्मान की मर्यादा को सदैव बनाए रखूँगा। मेरा संकल्प है कि अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ को भारत के साथ-साथ विश्व के सभी कृषि प्रधान देशों तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूँगा।

बहुत ही शीघ्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर विश्वभर के किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग की आवाज़ को एक मजबूत मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
यह पद मेरे लिए सम्मान से अधिक एक जिम्मेदारी है। मैं अपने हर प्रयास को किसानों के सम्मान, अधिकार और समृद्धि के लिए समर्पित करता हूँ।
आइए, हम सब मिलकर एक ऐसा वैश्विक किसान परिवार बनाएं, जहाँ हर किसान की आवाज़ सुनी जाए और हर किसान का सम्मान सुरक्षित रहे।
जय जवान, जय किसान।
अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ ज़िंदाबाद। 🌾🌍💚









