अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ ने हरियाणा में किया संगठन का विस्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ ने रोहतक में किया संगठन का विस्तार

 

वेदपाल हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को जिला प्रवक्ता रोहतक की जिम्मेदारी

 

लाइव देवभूमि भारत संवाददाता- रोहतक, हरियाणा

अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रोहतक में वेदपाल हुड्डा जी के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्ग की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

 

बैठक के दौरान राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनोद तोमर द्वारा संगठन विस्तार करते हुए वेदपाल हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान तथा जितेंद्र सिंह को जिला प्रवक्ता रोहतक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

 

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्ग के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए निरंतर संघर्षरत है। संगठन किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने, गन्ना किसानों का समय पर भुगतान, बकाया भुगतान पर ब्याज, एमएसपी की प्रभावी व्यवस्था, बढ़ती कृषि लागत पर नियंत्रण, खाद-बीज एवं कीटनाशकों की गुणवत्ता, सिंचाई और बिजली की समस्याओं, छोटे किसानों की कर्ज संबंधी परेशानियों तथा किसान परिवारों के लिए बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लगातार उठाता आ रहा है।

 

संगठन का उद्देश्य केवल समस्याएं उठाना ही नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन के समक्ष किसानों की आवाज को संगठित और प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष करना है।

 

अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ भारत के किसानों के साथ-साथ विश्व के विभिन्न देशों के किसानों से जुड़े मुद्दों को भी अंतर्राष्ट्रीय पटल पर उठाने की दिशा में कार्य कर रही है। संगठन का मानना है कि भौगोलिक सीमाएं अलग हो सकती हैं, लेकिन किसान की मेहनत, उसकी चुनौतियां और सम्मान की लड़ाई पूरी दुनिया में एक समान है। इसी सोच के साथ संगठन देश और विदेश में किसान एकता को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

संगठन की बढ़ती सक्रियता और किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण इसकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। अंतर्राष्ट्रीय संयोजक रवि पंवार एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनोद तोमर के नेतृत्व में संगठन किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्ग को एक मजबूत मंच प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर विस्तार कर रहा है।

 

बैठक में राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनोद तोमर, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संजीव दांगी, जिला अध्यक्ष मेरठ प्रदीप फौजी, युवा जिला अध्यक्ष बागपत कुलदीप, राजीव दांगी, वेदपाल हुड्डा एवं जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

जय जवान • जय किसान

अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai