त्रेपन सिंह राणा बने भाकियू प्रधान के जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  लाइव देवभूमि भारत संवाददाता देहरादून 

देहरादून में आज भारतीय किसान यूनियन प्रधान की एक औपचारिक बैठक में उत्तरकाशी में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रवि पंवार जी द्वारा त्रेपन सिंह राणा जी को जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी का दायित्व दिया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार ने कहा कि हम सभी मिलकर उत्तरकाशी जिले के किसानों और मजदूरों के लिए अपना सर्वत्र योगदान देंगे, और उत्तरकाशी जिले के किसानों की स्थिति को मजबूत करने का कार्य करेंगे सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मोरी, सांकरी ओर जिले के सभी किसानों को जो दिक्कतें हो रही है, उसको शासन प्रशासन के साथ मिलकर दूर करने का प्रयास करेंगे।

और उत्तरकाशी क्षेत्र में सेब उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए मजबूत रणनीतियां बनाकर इस विष्य पर काम किया जाएगा।

साथ ही भरत सिंह रावत को जिला प्रवक्ता उत्तरकाशी,प्रहलाद सिंह को जिला महासचिव उत्तरकाशी और गुलाब सिंह रावत को जिला उपाध्यक्ष उत्तरकाशी का कार्यभार दिया गया।

इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राणा जी ने कहा की हम सब मिलकर उत्तरकाशी जिले में संगठन का विस्तार करेंगे एवं उत्तरकाशी जिलों के किसानों की हर समस्या के लिए हर संभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे।

किसानों के लिए कृषि यंत्र की सब्सिडी में आ रही दिक्कतों को दूर करने का प्रयास, ओर प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए जान माल के नुकसान के उचित ओर शीघ्र मुआवजे दिलाने का प्रयास सभी किसानों के साथ मिलकर किया जाएगा।

और संगठन बिना किसी भेदभाव बिना किसी लालच के क्षेत्र के किसानों की हर संभव मदद करेगा।

जय जवान जय किसान

Leave a Comment

और पढ़ें

राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड (PoP) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में हुई शामिल ।

Buzz4 Ai

राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड (PoP) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में हुई शामिल ।