लाइव देवभूमि भारत देहरादून उत्तराखंड
आज भारतीय किसान यूनियन प्रधान उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार के नेतृत्व में कैबिनेट कृषि मंत्री गणेश जोशी जी से मोरी ,संकरी उत्तरकाशी क्षेत्र के कृषि बागवानी से जुड़े हुए किसानों की खेती सुरक्षा हेतु जमीनों की घेर बाढ़ एवं भूमि सुरक्षा सुधार कार्य को स्वीकृत कराने के उद्देश्य से माननीय कृषि मंत्री उत्तराखंड सरकार गणेश जोशी जी से मुलाकात की। माननीय मंत्री जी ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। साथ में प्रदेश प्रभारी दिलबर सिंह रावत जी, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी त्रेपन सिंह राणा जी, जिला प्रवक्ता उत्तरकाशी भरत सिंह रावत जी और जिला सचिव उत्तरकाशी जोगिंदर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।










