अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट हादसा: करीब 20 डॉक्टर की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश हो गई। इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।

विमान एक बिल्डिंग से टकरा गया, जो डॉक्टरों का हॉस्टल बताई जा रही है। टक्कर इतनी भयानक थी कि हॉस्टल पूरी तरह जलकर राख हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त हॉस्टल में मौजूद बहुत सारे डॉक्टर घायल हुए हैं, और करीब 20 डॉक्टरों की मौत हुई — इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

क्रैश से पहले पायलट ने ‘Mayday… Mayday’ (आपातकालीन कॉल) दी थी, जो इस बात का संकेत है कि कुछ गंभीर तकनीकी समस्या हुई होगी।

हैरान करने वाली बात ये है कि यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम भी सामने आया है। हालांकि उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह हादसा सिर्फ एक विमान का नहीं, सैकड़ों परिवारों की उम्मीदों और सपनों का मलबा बन जाना है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित हों और जो घायल हैं उन्हें जल्द स्वस्थ करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai