हिमाचल प्रदेश में प्रकृति का रौद्र रूप जारी है आधुनिकता की ओर जाता हुआ मानव ये भूल गया कि अगर प्रकृति का विनाश कर तरक्की करने वाले लोगों को प्रकृति कभी भी मिट्टी बना सकती है
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही मचा दी है। सबसे ज्यादा बुरे हालात मंडी जिले के हैं। यहां पर सैकड़ों घर बह गए हैं। तमाम लोग लापता हो गए हैं। अब तक 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। तेज पानी के बहाव में बह गए लोगों की तलाश जारी है। अफसरों ने बताया कि बादल फटने और भारी बारिश के बाद 34 लोग लापता हो गए थे। मंडी जिले में 16 बादल फटे और 3 बार अचानक बाढ़ आई। इससे एक पुल बह गया, 24 घर और एक पनबिजली परियोजना भी बह गई। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश रास्ते बंद हो गए हैं.










