देहरादून में हुई भारतीय किसान यूनियन प्रधान की मासिक बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाइव देवभूमि भारत संवादाता देहरादून

हरिद्वार रोड पर भारतीय किसान यूनियन प्रधान की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार सहित प्रदेश एवं देहरादून जिले के पदाधिकारीयों ने भागीदारी की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा तथा आगामी रणनीतियों को लेकर विचार विमर्श किया गया इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन प्रधान के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार नए संगठन की नीतियों किसने की समस्याओं व उनके समाधान हेतु किया जा रहे प्रयासों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी पदाधिकारीयों से कहा कि वह जमीन स्तर पर किसने की आवाज को मजबूती से उठाएं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें तथा संगठन में गांव में खेती कर रहे लोगों अधिक से अधिक जोड़ा जाए।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं, किसानों की वर्तमान स्थिति, फसल के उचित मूल्य, सिंचाई, बिजली, खाद बीज की उपलब्धि सहित किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही किसानों के हितों की रक्षा हेतु सरकार तक उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से पहुंचने की रणनीति पर भी सहमति दी इस दौरान संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान को गति देने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में यह भी निश्चित किया गया, कि आने वाले समय में किसानों की समस्याओं को लेकर धरातल पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डी एस रावत, प्रदेश मंत्री शशांक पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अकील खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह भंडारी, प्रदेश सचिव पदमेंदर नेगी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पूरन जोशी, मंडल अध्यक्ष कुमाऊं महेंद्र बिष्ट,जिला अध्यक्ष देहरादून राजकुमार चौधरी, युवा जिला प्रभारी देहरादून संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष मो एहसान, मुकेश जोशी, हिफ्जान अहमद, मणिशंकर शंकर विद्यार्थी, महेश कुमार, निखिल राणा, विनीत कुमार, मुकेश पाल,आरिफ, महेश यादव, प्रीतम सिंह, मंजीत सिंह, योगेश कुमार, प्रमोद गुसाईं, वीरेंद्र गुसाईं, अंकित कुमार, निखिल कुमार, आदि मौजूद रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai