देहरादून डीएम साहब का एक और कड़ा फ़ैसला, अब खुद नगर निगम देखेगा स्ट्रीट लाइट का कार्य।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए डीएम का मास्टर प्लान।

मंगलवार 08 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे नगर निगम परिसर से रवाना होंगी वार्डवार मय वाहन 35 टीमें
देहरादून दिनांक 07 अक्टूबर 2024, जिलाधिकारी सविन बंसल ने सम्पूर्ण व्यवस्था आंकलन के पश्चात अपने संकल्प को कायम रखते हुए शहर की स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत की जिम्मेदारी अब नगर निगम को दे दी है, ईईएसएल से यह कार्य वापस लिया गया है जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। नई लाईट लगाने का कार्य फिलहाल दिसम्बर 2024 तक ईईएसएल के पास ही रहेगा।

नगर निगम देहरादून क्षेत्र में खराब बहुताधिक संख्या में खराब स्ट्रीटलाईट मरम्मत न होने की शिकायतें प्राप्त हो रही है, थी जिस पर सम्बन्धित कम्पनी द्वारा रिस्पांस न किये जाने पर इसका 3-4 हजार तक का बैकलॉग आ गया। जबकि अनुबन्ध के अनुसार कम्पनी को शिकायत प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर मरम्मत किये जाने का प्राविधान है।
कम्पनी की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कम्पनी के सीईओ को तलब करते हुए फटकार लगाई तथा विधिक कार्यवाही की चेतावनी जारी की। कम्पनी का कॉल सेन्टर, पैमेंट सेल, दून से सैकड़ो मील दूर दिल्ली में होने से कार्यों में पारदर्शिता न होने के कारण, व्यवस्था में सुधार नही आ रहा था तथा जिम्मेदारी व जवाबदेही नगर निगम की बन रही थी, जिससे आमजनमानस में नगर निगम की छवि खराब हो रही थी।

डीएम ने व्यवस्था न सुधरने पर कम्पनी से मरम्मत कार्य वापस लेकर कर दिया एक ही दिन में निर्णय।
स्ट्रीट लाइटों की खराबी की शिकायतों के बैकलॉग को शीघ्रातिशीघ्र निस्तारित करने को नगर निगम परिसर से 35 टीमे मयवाहन रोस्टरवार वार्ड में जाकर स्ट्रीट लाईटें की मरम्मत कार्य करेंगी

 

Leave a Comment

और पढ़ें

राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड (PoP) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में हुई शामिल ।

Buzz4 Ai

राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड (PoP) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में हुई शामिल ।